गाज़ियाबाद

ट्रक में भरकर जा रही थी 16 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Highlights: -गाजियाबाद के राज बाग मेट्रो स्टेशन के पास पकड़ा ट्रक -पॉलिथीन के अलावा किराना का सामान भी भरा था
2 min read
photo6069131532389427763_1.jpg

गाजियाबाद। पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए जाने के उद्देश्य से देश भर में पॉलिथीन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसके चलते गाजियाबाद में भी नगर निगम के द्वारा जगह-जगह छापेमारी कर पॉलिथीन का व्यापार करने वाले या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि भी वसूली जा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग इस गोरखधंधे में लिप्त हैं । इस कड़ी में निगम ने एक ट्रक से करीब 12 लाख रुपये कीमत की 16 हजार प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है।

दरअसल, नगर निगम के कर्मचारियों को जानकारी मिली कि गाजियाबाद के राज बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रक में भारी मात्रा में पॉलीथिन के बैग ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नगर निगम जोनल अधिकारी शिव कुमार गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक ट्रक में भरी हुई करीब 12 लाख रुपये की कीमत की 16000 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद नगर निगम के जोनल अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि गाजियाबाद में राज बाग मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस और नगर निगम की टीम ने 16 हज़ार किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया है। एक ट्रक में ये पॉलिथीन ले जाया जा रहा था। संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ नगर निगम की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। राज बाग मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ट्रक रोका गया था। जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन भरा हुआ पाया गया। पॉलिथीन की कीमत करीब 12 लाख बताई जा रही है। पॉलीथिन के अलावा ट्रक में किराना का सामान भी भरा हुआ था। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

Updated on:
09 Jul 2020 06:01 pm
Published on:
09 Jul 2020 06:00 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी