गाज़ियाबाद

दिवाली पर मातम: गृह क्लेश में पत्नी काे गाेली मारने के बाद पति ने की आत्महत्या

पति की माैत पत्नी की हालत बनी है गंभीर एक पल में सारी खुशियां मातन में बदली
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2020, 9:51 AM IST
murder22_1.jpg
murder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( patrika news ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन में रहने वाले रिंकू ने मामूली विवाद के बाद पत्नी काजल को गाेली ( Gun shot ) मार दी और फिर गाेली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस तरह एक पल में दिवाली की सारी खुशियां मातम में बदल गई। इस घटना के बाद से परिवार में काेहराम मचा हुआ है। पति की माैत हाे चुकी है जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पड़ाेस के लाेगाें ने जब गाेली चलने की आवाज सुनी ताे इस घटना की सूचना पुलिस काे दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ( ghazibad police )
खून से लथपथ पति-पत्नी काे अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने पति काे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पुलिस पति-पत्नी काे लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां पति काे मृत घाेषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था। इसी दाैरान आवेश में आकर पति ने पत्नी पर गाेली चला दी और बाद में खुद काे भी गोली मार ली। पत्नी काजल की हालत गंभीर बनी हुई है पति रिंकू मर चुका है।

काजल के भाई ने बताया की पहले से ही पारिवारिक कलेश चल रहा है। आराेप लगाया है कि ससुराल के लाेग उसकी बहन काे परेशान करते थे। अब रिंकू ने उसकी बहन काे गाेली मार दी। महिला के भाई की ओर से पुलिस काे तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। रिंकू पेशे से ट्रांसपोर्टर है। रिंकू की शादी काजल से 15 वर्ष पहले हुई थी। दोनों का एक 12 वर्षीय बच्चा भी है। पिछले कई वर्षों से दाेनाें के बीच अनबन हाे चल रही थी। दोनों अलग अलग फ्लैट में रहते थे। दोनों के फ्लैट एक ही टावर में हैं। शनिवार काे रिंकू अपना आपा खो बैठा और काजल के फ्लैट में जाकर उसे गाेली मार दी। पत्नी काे गाेली मारने के बाद खुद काे भी गाेली मार ली।

UP Crime News.Crime News In Hindi ,

Updated on:
14 Nov 2020, 9:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान