गाज़ियाबाद

बेटी के डीएनए टेस्ट से पत्नी के इस राज का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पारिवारिक झगड़ो में डीएनए टेस्ट ने ली वीडियो रिकार्डिंग की जगह, पत्नी पर भाभी के भाई के साथ अवैध संबंध का आरोप  
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 2:10 PM IST
family dispute

गाजियाबाद। पति-पत्नी के आपसी झगड़ों ने अब इस कदर रूप ले लिया है कि अपनी संतानों को अपनी बताने से ही ना सिर्फ इंकार कर रहे हैं बल्कि डीएनए टेस्ट कराने से भी नहीं हिचक रहे हैं। परिवार परामर्श केन्द्र में ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। हालांकि एक मामले में पति-पत्नी ने अब तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर किया है। परिवार परामर्श केन्द्र में पति- पत्नी के आपसी विवाद के मामले सामने आते हैं जिसमें दोनों ही पक्ष अपने वाद को मजबूत करने के लिए फोटो, एक-दूसरे की ऑडियो रिर्काडिंग, व वीडियो रिर्काडिंग कर उसे काउंसर को दिखाते हैं। एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए घरों में सीसीटीवी कैमरों तक सहारा लिया जाता है। लेकिन अब बात डीएनए टेस्ट तक जा पहुंची है।

केस - 1

संजयनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2016 में शाहजहांपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों की एक बच्ची भी है। पति ने पत्नी पर शादी के बाद से ही पत्नी की भाभी के भाई के साथ नजदीकियों को लेकर सवाल खड़े किए है। शादी से लेकर उसके बाद भाभी का भाई व पत्नी के बीच-बीच कब-कब मुलाकात हुई उसका जिक्र भी अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत में किया गया है। इतना ही नहीं पति ने अपनी बेटी को अपना मानने से इंकार करते हुए कहा कि उसने डीएनए टेस्ट कराया है उसमें वह बच्ची का पिता है ही नहीं। हालांकि पति की तरफ से डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट को सबमिट नहीं किया गया है।

केस 2
मामला शिपिंग क पनी में कार्यरत युवक का है जिसका कहना है कि वह क पनी के कार्य से कई कई महीनों तक बाहर रहते हैं। उसने बच्चों को अपना मानने से इंकार दिया है। पति का दावा है कि डीएनए टेस्ट में भी यह बात साबित हुई है तो वहीं पत्नी ने भी इस बात को स्वीकारा है। फिलहाल पति-पत्नी तलाक लेने की तैयारी में है। एक- दूसरे का पक्ष मजबूत रखने में अब दम्पत्ति डीएनए टेस्ट कराने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान