गाज़ियाबाद

पहली पत्नी से तंग आकर दूसरी पत्नी के साथ पति ने खाया जहर, मौत

नंदगांव थाना क्षेत्र के देवसीहा गांव का मामला
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 4:51 PM IST
Feature image

गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के देवसीहा गांव में दो पत्नियों से तंग आकर युवक ने जहर खा लिया। दिवाली के दिन एक तरफ पूरा गांव खुशियां मना रहा था वहीं एक पति अपनी बीवियों से परेशान होकर एक पत्नी के साथ सिवान में जाकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रहा था। पति की मौके पर मौत हो गई लेकिन पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को नंदगंज प्रथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में पति की मौत हो गई।

बतादें कि नंदगंज थाना क्षेत्र के देवसियां गांव के लोग बड़ी धूमधाम से दीपावली मना रहे थे। उसी बीच करीब देर शाम गांव से तीन सौ दूर सिवान में पत्नी अनिता देवी 30, ने पहले अपने पति नीरू बिन्द 35, को जहर खिलाया फिर अपने भी खा ली। दोनों को अचेत हालत में देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना UP 100 व 108 एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को नंदगंज प्रथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में पति की मौत हो गई।

गांव के प्रधान बाबू राम बिन्द पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान ने बताया कि नीरू ने थाने कहां था कि मैं जहर खा लूंगा। दरअसल, नीरू बिंद का विवाह पहले हुआ था और उसकी पत्नी से 3 बच्चे भी थे पत्नी की मानसिक अवस्था कुछ ठीक नहीं थी और वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। जब वह वापस आई तो देखा कि घर में नीरू अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है जिसके बाद उसने इसकी शिकायत नंदगंज थाने को किया। थाने पर दोनों को बुलाकर पुलिस ने दोनों के बीच सुलह समझौता कराना चाहा लेकिन नीरू पहली पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता था। किसी तरह सामाजिक दबाव में आकर उसने थाने में सुलह तो कर लिया लेकिन उसने दीपावली के दिन

अपनी दूसरी पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। दूसरी पत्नी आज भी जिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच में लड़ रही है।

Updated on:
20 Oct 2017, 4:51 PM IST
Published on: