गाज़ियाबाद

‘मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए, मदद नहीं की तो आत्महत्या कर लूंगा’

Highlights: -गाज़ियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फेसबुक पर शेयर किया -मदद के लिए उसने सुप्रीम कोर्ट, पीएम और देश के कानून मंत्री को पत्र भी लिखा है -आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2020, 6:31 PM IST
screenshot_from_2020-06-02_18-27-48.jpg

गाजियाबाद। पत्नी से तंग युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए एक वीडियो शेययर किया। इस वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित कर ही है और उसने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री व देश के कानून मंत्री को पत्र लिखा है। इतना ही नहीं, युवक द्वारा वीडियो में मंगलवार रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा।

दरअसल, गाज़ियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बीवी से तंग आकर फेसबुक पर आत्महत्या की धमकी का वीडियो पोस्ट शेयर किया। मदद के लिए उसने सुप्रीम कोर्ट, पीएम और देश के कानून मंत्री को पत्र भी लिखा है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली और उसके ससुरालिए उस पर जानलेवा हमला करा रहे हैं।पीड़ित ने शासन-प्रशासन से भी कोई मदद न मिलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाला युवक बीटेक-एमबीए पास है। शुरुआती दौर में युवक के द्वारा निजी कंपनी में नौकरी की गई। उसके बाद किसी कारणवश नौकरी छूट गई और उसने दोबारा से एक निजी कंपनी में नौकरी की। लेकिन वहां भी उसकी नौकरी ज्यादा दिन नहीं कर सका। जिसके बाद अब वह अपना ही कारोबार करता है। पीड़ित का कहना है कि जुलाई 2018 को उनकी शादी शाहजहांपुर के तिलहर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला लेकिन कुछ दिन बाद ही उनका विवाद शुरू हो गया।

नवम्बर 2018 में पत्नी के भाई-भाभी उसे अपने साथ मायके ले गए। आरोप है कि पत्नी ने मायके जाने के बाद उन पर और उनके भाई व परिजनों पर तमाम आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। जिसमें न सिर्फ उनके परिजनों के नाम दर्ज कराए गए, बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी आरोपी बना दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद भी पत्नी और ससुरालिए उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि गुंडे भेजकर उन पर हमले कराए जा रहे हैं। साथ ही उनके अपहरण की धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि केस की जांच कर रहे पुलिस अफसर भी उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं। युवक का कहना है कि उत्पीड़न से परेशान होने और कानून से मदद न मिलने पर उन्होंने आत्महत्या करने की ठान ली है। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट और देश के कानून मंत्री को पत्र भेजकर आत्महत्या के लिए अनुमति मांगी है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर गहनता से जांच कराई जाएगी।

Updated on:
2 Jun 2020, 6:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान