गाज़ियाबाद

लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने तोड़े दो शराब दुकानों ताले, इंपोर्टेड शराब चोरी, देखें वीडियो

Highlights - गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित दो शराब के ठेकों को चोरों ने बनाया निशाना - शराब ठेकों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की शराब और नकदी उड़ाई

2 min read

गाजियाबाद. जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने देर रात थाना साहिबाबाद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक शराब ठेके को अपना निशाना बनाया। इसके अलावा रेलवे रोड पर भी एक शराब ठेके को निशाना बनाया। रेलवे रोड स्थित शराब ठेके के ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपए कीमत की महंगी शराब की बोतलें चुरा ले गए। वहीं, थाने के पास स्थित शराब ठेके के ताले तोड़कर गल्ले में रखा कैश साफ कर दिया। इसकी सूचना दोनों ही शराब ठेके के मालिकों ने सुबह दी। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

रेलवे रोड स्थित शराब ठेके के मुनीम ने बताया कि रोजाना की तरह वह रविवार की शाम ठेके को बंद कर घर गए थे। सुबह के वक्त पड़ोसियों ने उन्हें यह जानकारी दी कि कि शराब ठेके के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली है।जब वह मौके पर पहुंचे तो शराब ठेके के अंदर रखी महंगी शराब की करीब एक लाख की बोतल गायब थीं और गल्ले में रखा कैश भी गायब मिला। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके अलावा थाने से चंद दूरी पर ही स्थित एक और शराब ठेके को चोरों ने निशाना बनाया। शराब ठेके के ताले तोड़कर उसके गल्ले में रखा कैश तो ले उड़े, लेकिन किसी कारणवश वह शराब की बोतलें नहीं चुरा पाए। इसकी सूचना भी ठेके के मालिक को सुबह के वक्त मिली। दोनों शराब ठेके के मालिकों ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष अनिल कुमार शाही ने बताया कि रेलवे रोड स्थित और मेन रोड स्थित दो शराब ठेके के चोरों के द्वारा ताले तोड़े गए हैं, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी कई एंगल से इसकी जांच की जा रही है।

Published on:
17 Aug 2020 01:09 pm
Also Read
View All