गाज़ियाबाद

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी से अधिक वोट हासिल करने वाले वी.के सिंह को मिला ये मंत्रालय

-नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली -इस दौरान उनके मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सभी सांसदों को भी शपथ दिलाई गई
less than 1 minute read
modi cabinet
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी से अधिक वोट हासिल करने वाले भाजपा सांसद को मिला ये मंत्रालय

गाजियाबाद। 17वीं लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर देश में भाजपा की मोदी सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सभी सांसदों को भी शपथ दिलाई गई। वेस्ट यूपी के कई सांसदों को इस बार भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

वहीं गाजियाबाद के सांसद को लेकर भी लोगों में खासी चर्चा थी। कारण, यहां से दूसरी बार सांसद बने जनरल वी.के सिंह को नौ लाख से अधिक वोट इस बार मिले। जबकि पीएम मोदी को वाराणसी में छह लाख से अधिक वोट हासिल हुए। मोदी कैबिनेट में जनरल वी.के सिंह को शामिल किया गया है और उन्हें सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं पिछली मोदी सरकार में वह विदेश राज्यमंत्री थे।

2014 में वी.के सिंह को मिले थे सात लाख से अधिक वोट

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से जनरल वी.के सिंह को 7,58,482 वोट मिले थे। वहीं इस बार उन्हें 9,44,503 वोट मिले। वीके सिंह ने 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्‍बर को पांच लाख से अधिक वोटों से शिकस्‍त दी थी। पिछले लोकसभा चुनाव में ये देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी।

Updated on:
31 May 2019 01:30 pm
Published on:
31 May 2019 01:28 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी