
लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा
गाजियाबाद। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी टक्कर देकर भारी मतों से जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की चर्चित नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने पहुंचीं। जिसके बाद वह गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंची, जहां पर उन्होंने भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में भोलेनाथ की पिंडी पर जलाभिषेक कर करीब आधा घंटे की पूजा अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के अलावा मीडिया का भी जमावड़ा लगा रहा। 2 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सांसदों को छपास और दिखावे से दूर रहने के निर्देश मिले थे। जिसे ध्यान में रखते हुए साध्वी प्रज्ञा भी मीडिया से बचती हुई दिखाई दीं। वह किसी भी बारे में बोलने से बचती रहीं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सिर्फ इतना ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों का वह पालन कर रही हैं और वह किसी भी टॉपिक पर कुछ भी मीडिया के सामने नहीं बोलेंगी। वहीं गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। अपने कार्यकर्ताओं के सामने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो भारी मतों से जीत हासिल हुई है। वह सब जनता की देन है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल को देखा है और इस बार यह चुनाव जाति, बिरादरी या धर्म से उठकर हुआ है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।
Published on:
28 May 2019 06:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
