बिजनौर। अमेठी में स्मृति ईरानी के खास ग्राम प्रधान की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर बदमाशों ने मायावती के खास और बसपा के दिग्गज नेता व उसके भांजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर बसपा नेता के ऑफिस में पहुंचे थे। वहां जब तक बसपा नेता और उनका भांजा कुछ समझ पाते बदमाश ने गोली मारकर फरार हो गये। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।