गाज़ियाबाद

18 महीने पहले लापता हुअा चार साल का मासूम इस हाल में छत पर मिला, देखकर चौंक गये लोग

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेज दिया था जेल

2 min read
18 महीने पहले लापता हुअा चार साल का मासूम इस हाल में छत पर मिला, देखकर चौंक गये लोग

गाजियाबाद।यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित साहिबाबाद में 18 महीने पहले लापता हुए मासूम को परिवार तभी से तलाश रहा था। परिजनों से लेकर पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह पर्चे लगवा चुकी थी। लेकिन बच्चे का पता नहीं चला था। अब रविवार को वह अचानक ही छत पर इस हाल में मिला कि सभी लोग देखकर दंग रह गये। मौके पर खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। एेसे में बच्चे का यह हाल देखकर सभी लोग सन्न रह गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गर्इ है।

स्कूल ड्रेस में लापता हुआ था बच्चा, पुलिस ने दो को जेल भेजा

गरिमा गार्डन स्थित शमशाद गार्डन निवासी नर्सरी में पढ़ने वाला जैद 1 दिसंबर 2016 की शाम घर के पास से खेलते-खेलते गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसके न मिलने पर अगले ही दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज करार्इ थी। कुछ पता न चलने पर परिजनों ने मासूम बेटों को खोजने के लिए जगह जगह पर्चे लगवाए। इसी के बाद जैद के पिता के पास फिरौती के लिए फोन आने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद बल्लभगढ़ में रहने वाले आफताब और बागपत में रहने वाले इरफान को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार भी किया। दोनों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगे पर्चे पर नंबर देखकर उन्होंने फिरौती के लिए फोन किया था। पुलिस बच्चे को उनके पास से बरामद नहीं कर सकी थी।

पड़ोसी की छत पर लकड़ी की पेटी में मिला मासूम

मासूम जैद का साल भर बाद भी कुछ पता न लगने पर उसे पाने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन अचानक ही रविवार को जो उनके सामने आया वह जानकर हैरान रह गये। दरअसल रविवार को कुछ बच्चे पड़ोसी की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों की लकड़ी के बाॅक्स पर नजर पड़ी। खेल खेल में बच्चे ने लकड़ी का यह बाॅक्स खोला तो इसमें जैद का शव पड़ा मिला। इसे देखकर बच्चे घबरा गये। उन्होंने इसकी सूचना परिवार आैर पुलिस को दी। परिवार ने स्कूल ड्रेस के आधार पर जैद की शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पूरे घर में कोहराम मच गया। वहीं बच्चे का शव यहां कैसे पहुंचा। उसकी हत्या किसने आैर क्यों की। समेत सभी प्रश्नों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गर्इ है।

Published on:
04 Jun 2018 01:10 pm
Also Read
View All