गाज़ियाबाद

9 मिनट वाली दिवाली में गिर गई सांप्रदायिकता की दीवार, मुस्लिम दीप जलाकर बोले- जय हिंद, जय भारत

Highlights - गाजियाबाद में लोगों ने पेश किया सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण - हिंदूू-मुस्लिमों ने साथ में 9 मिनट वाली दिवाली - पीएम मोदी की अपील 9 बजे 9 मिनट मोमबत्ती जलाई
less than 1 minute read
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. साहिबाबाद निवासी मुस्लिम परिवार ने भी पीएम मोदी की अपील 9 बजे 9 मिनट मोमबत्ती जलाकर अपना समर्थन दिया। जब सभी लोग अपने घरों की लाइट बंदकर अपने घर के दरवाजे और बालकनी में दीपक और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता का संदेश दे रहे थे, तो वहीं इस मुस्लिम परिवार ने भी कोरोना के खिलाफ जंग अपना समर्थन देते हुए एकजुटता का परिचय दिया।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट लोगों से मांगे थी। उन्होंने कहा था कि वह सभी देशवासियों से अपील करते हैं कि यदि कोरोना वायरस को हराना है तो सभी को एकजुट रहना होगा और एकजुटता दिखाने के लिए 9 बजते ही सभी लोग घरों की लाइट बंदकर अपने घर के दरवाजे पर या बालकनी में दीपक या मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट या टॉर्च जलाकर एकजुटता का परिचय देना है। रविवार की रात जैसे ही घड़ी की सुई 9 पर पहुंची तो गाजियाबाद में भी सभी लोग अपने घर की बत्ती बंदकर घर के दरवाजे पर या अपनी बालकनी में दिखाई दिए। उन्होंने मोमबत्ती और दीपक जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।

वहीं, गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में रहने वाले मुस्तफा नाम के एक मुस्लिम परिवार के द्वारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर मुस्तफा ने बताया कि वह और उसका पूरा परिवार प्रधानमंत्री के द्वारा की गई इस अपील का पूरी तरह समर्थन करते हैं। मुस्तफा ने बाकायदा पहले जय हिंद बोला और फिर जय भारत बोलते हुए दीपक जलाकर एकजुटता का परिचय दिया।

Published on:
06 Apr 2020 09:42 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी