गाज़ियाबाद

Ghaziabad: निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 2 मजदूर दबे, एक की मौत

Highlights: -हादसा मुरादनगर के हकीमपुरा कॉलोनी में हुआ -पुलिस ने ठेकेदार पर केस दर्ज किया

2 min read
87fddd50-695f-48a6-b609-d7fad54f1efd.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। मुरादनगर में एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिसके चलते पाइप लाइन मार्ग पर स्थित हकीमपुरा कॉलोनी में बुधवार की सुबह अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब पास निर्माणाधीन गोदाम की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 2 मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मोदीनगर की हकीमपुरा कॉलोनी निवासी यामीन आयुध निमार्णी फैक्टरी के रिटायर कर्मचारी हैं और परिवार सहित रहते हैं। वह पाइप लाइन मार्ग पर चुंगी नम्बर तीन पुलिस चौकी के पास पडे 250 गज के प्लॉट में एक गोदाम का निर्माण कार्य करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक फरवरी से गोदाम बनाने निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य में चार राज मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में पाया गया कि गोदाम का निर्माण सीमेंट के स्थान पर मिट्टी से कराया जा रहा था। यहां पर सई विश्वा के रहने वाले नौशाद सोनू इस्लाम मौसम साजिद वह दीपक मेहता काम कर रहे थे। इनमें से आसिफ व दिपल गोदाम की पिछले वाली दीवार पर सेटरिंग बांध रहे थे और उनकी तराई भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक 13 फीट ऊॅची दीवार भर- भराकर गिर गई। दीवार गिरते ही मलबे में दिपल व साजिद दब गए और अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दिपल की मौत हो गई, जबकि साजिद की हालत गंभीर बनी हुई है।

दीवार गिरने की सूचना पर उपजिलाधिाकरी आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी व सीओ सदर व थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजन मुरादनगर नहीं पहुंचे है। उनके आने के बाद ही तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की हरसम्भव मदद की जा रही है। दो लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

Published on:
11 Feb 2021 02:52 pm