गाज़ियाबाद

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला से मारपीट, थाने पहुंचा मामला, देखें वीडियो

बताया गया है कि दोनों में से एक पक्ष इलाके के आवारा कुत्तों को खाना खिलाना चाहता है। लेकिन दूसरा पक्ष इससे मना करता है।
less than 1 minute read
fight
आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला से मारपीट, थाने पहुंचा मामला, देखें वीडियो

गाजियाबाद। जनपद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में कुत्ते को खाना खिलाने का विवाद इतना पढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक नाबालिग लड़की को चोट लग गई। जिसके बाद मामले की शिकायत इंदिरापुरम पुलिस से की गई है। दरअसल, मामला इंदिरापुरम इलाके के ज्ञान खंड का है। जहां पर दो पक्षों में जमकर नोक झोंक और हंगामा देखने को मिला। बताया गया है कि दोनों में से एक पक्ष इलाके के आवारा कुत्तों को खाना खिलाना चाहता है। लेकिन दूसरा पक्ष इससे मना करता है।

आरोप है कि पहले पक्ष की एक नाबालिग लड़की जब आवारा कुत्तों के बच्चों को खाना खिला रही थी, उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और लड़की से मारपीट की गई। आरोप है कि इन कुत्तों का शौच लड़की के चेहरे और मुंह पर लगा दिया गया। जिससे लड़की को काफी उल्टियां हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

इस अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। स्थानीय महिलाएं भी नाबालिग लड़की के साथ थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
19 Feb 2019 06:45 pm
Published on:
19 Feb 2019 06:45 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी