गाज़ियाबाद

खुशखबरी: कल करेंगे पीएम मोदी हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन, इतने कम रुपये में कर सकेंगे विमान में सफर

- हिंडन एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी - छह राज्‍यों के आठ शहरों के लिए भरी जाएगी उड़ान - दो माह में यहां से उड़ानों की संख्‍या में वृद्ध‍ि हो सकती है
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2019, 1:20 PM IST
Hindon Airport
खुशखबरी: कल करेंगे पीएम मोदी हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन, इतने कम रुपये में कर सकेंगे विमान में सफर

गाजियाबाद। 8 मार्च यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। बुधवार को खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ तैया‍रियों का जायजा लेने गाजियाबाद पहुंचे थे।

दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी सौगात

हिंडन एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। यहां से छह राज्‍यों के आठ शहरों के लिए उड़ान भरी जाएगी। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की मोहर लग गई है। हिंडन एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के शहरों के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड के लिए विमान सेवा मिलेगी। बताया जा रहा है कि शुरुअात के दिनों में यहां से एक या दो विमान ही उड़ सकेंगे। इसके बाद 15 अप्रैल से प्रॉपर तरीके से पहली उडान सेवा हुबली के लिए मिल सकेगी। माना जा रहा है क‍ि दो माह में यहां से उड़ानों की संख्‍या में वृद्ध‍ि हो सकती है। इसके बाद कोलकाता, प्रयागराज, गोरखपुर, भोपाल समेत करीब आधा दर्जन शहरों के लिए उड़ान सेवा मिल सकती है। इसके लिए इंडिगो समेत चार छोटी विमान कंपनियों ने यहां से विमान उड़ाने में रुचि दिखाई है।

इतना किराया लगेगा

एएआई के मुताबिक, हिंडन एयरपोर्ट से शुरुआत में अयोध्या, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), नासिक ( महाराष्ट्र), जामनगर (गुजरात), शिमला (हिमाचल प्रदेश), हुबली (कर्नाटक), गुलबर्गा (कर्नाटक) और कन्नूर (कर्नाटक) के लिए सेवा मिलेगी। बताया जा रहा है क‍ि उड़ान स्कीम के तहत लोगों को ढाई से तीन हजार रुपये के बीच किराया चुकाना होगा।

यह है पीएम का कार्यक्रम

आपको बता दें क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दोपहर 3.30 बजे हिंडन एयरबेस उतरेंगे। उसके बाद 3.52 पर वह मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। 15 मिनट बाद प्रधानमंत्री सिकंदरपुर टर्मिनल पहुंचेंगे। वहां वह नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Updated on:
7 Mar 2019, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान