25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी खाते हैं बेसन के लड्डू तो पहले पढ़ लीजिये ये खबर, वरना….

कई पदार्थों के सैम्पल ले लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 6 Mar 2019, 2:12 PM IST

moradabad

अगर आप भी खाते हैं बेसन के लड्डू तो पहले पढ़ लीजिये ये खबर, वरना....

मुरादाबाद: होली पर मिलावट खोरों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी तर्ज पर आज एक टीम ने शहर के मझोला थाना क्षेत्र में एक मैदा-बेसन फैक्ट्री पर छापा मारा, जिसमें टीम को यहां से कई अनियमितताएं मिलीं हैं। जिस पर टीम ने यहां से कई पदार्थों के सैम्पल ले लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी।

Video: जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान की नवविवाहिता पत्नी से सास-ससुर ने की ये डिमांड तो लगा लिया मौत को गले

मिली थी जानकारी
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि लाइनपार ढक्का इलाके में नकली बेसन की फैक्ट्री चल रही है। जिस पर आज टीम ने छापा मारा। यहां मैदा और सूजी मिलकर बेसन तैयार किया जा रहा था। जोकि पूर्णतया नियम विरुद्ध है। क्यूंकि जो बेसन की बूंदी है वो पूरे जिले में हलवाइयों के यहां सप्लाई की जाती है लड्डू बनाने के लिए। ये सीधे सीधे धोखाधड़ी है। टीम ने यहां से सैम्पल भर लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जायेगा।

जारी रहेगी कार्यवाही
ये फैक्ट्री छह महीने पहले ही शुरू हुई थी। टीम को यहां से कम्पनी से सम्बन्धित सभी दस्तावेज पूरे मिले। वहीँ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ये भी बताया कि अब लगातार छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी।