25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शस्त्र लेने वालों को लग सकता है झटका, प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इस वजह से नहीं मिल पाएगा लाइसेंस

जब से शस्त्र लाइंसेस की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से अभी तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 7 Mar 2019, 12:13 PM IST

moradabad

शस्त्र लेने वालों को लग सकता है झटका, प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इस वजह से नहीं मिल पाएगा लाइसेंस

मुरादाबाद: शस्त्र लाइंसेस लेने की चाहत वालों को जोर झटका लग सकता है। जी हां जब से शस्त्र लाइंसेस की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से अभी तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। वहीँ अब अगले सप्ताह तक हर हाल में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगना तय माना जा रहा है। जिसमें नए लाइसेंस जारी नहीं होंगे। ऐसे आवेदक इन दिनों नेताओं से लेकर अधिकारियो के यहां चक्कर लगा रहे हैं। ताकि किसी तरह चुनाव से पहले लाइसेंस बन जाए। लेकिन अब उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

Big News: पहले छुए रिटायर्ड फौजी के पैर और फिर सिर में मार दी गोली, देखें वीडियो-

इतनी फ़ाइल अंतिम चरण में
असलाह दफ्तर के मुताबिक पांच सौ फाइलें फाइनल रिपोर्ट के बाद अब अंतिम दौर में है। जिसमें लगातार जल्द दबाब बनाया जा रहा है। यही नहीं नेताओं के लेटर पैड पर लगातार लिस्ट पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मेरठ बवाल Update: इस अफवाह के बाद जल उठा शहर, दहशत से एक की मौत!

इतने हुए आवेदन
जनपद में पांच हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस के आवेदन हुए हैं। जिसमें कुछ तो अब अंतिम दौर में हैं। लेकिन प्रशासनिक सूत्र अगले दो या तीन दिनों में आचार संहिता लगना तय मां रहे हैं। ऐसे में ये सभी लाइसेंस चुनाव तक टल जाएंगे।

Video: सिटी मजिस्‍ट्रेट ने अस्‍पताल में मारा छापा तो नजारा देखकर रह गए दंग

इतनी हुई कमाई
वहीँ उधर शस्त्र लाइसेंस भले ही न जारी हुए हों, लेकिन असलह विभाग की खूब बल्ले बल्ले हुई है। अभी तक 25 लाख रुपये फीस के रूप में आवेदकों से आ चुके हैं। उधर इस सबसे अलग आवेदक बड़ा परेशान हैं। क्यूंकि फीस के साथ पूरी प्रक्रिया में मोटे खर्चे के बाद भी लाइसेंस फ़िलहाल मिलने नहीं जा रहा है।