गाज़ियाबाद

तीन घंटे में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर कर दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बदमाश फरार

मुख्य बातें पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो बदमाशों पर है 25-25 हजार का इनाम पुलिस ने दोनों को बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर दबोचा
less than 1 minute read
news

गाजियाबाद। महानगर एक बार फिर शनिवार की देर रात गोलियों से गूंज उठा। जिसके चलते पुलिस और बदमाशों के बीच पहली मुठभेड़ थाना मसूरी इलाके में हुई। इस दौरान पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि आरोपी दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी मुठभेड़ घंटाघर कोतवाली इलाके में हुई। इस दौरान भी पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों ही बदमाश 25-25 हजार रुपए के इनामी हैं। गाजियाबाद को अपराध मुक्त कराने के उद्देश्य से एसएसपी ने पूरी कमर कसी हुई है। यही वजह है कि पिछले महीने 30 दिन में 30 मुठभेड़ हुई। जिनमें सभी इनामी बदमाश धर दबोचे गये।

मात्र तीन घंटों में दोनों बदमाश हुए गिरफ्तार

गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में मात्र महज 3 घंटे में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल करके किया गिरफ्तार ।पहली घटना गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में हुई वाहन चेकिंग के दौरान 25000 का इनामी बदमाश शमसुद्दीन मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ। इस बदमाश पर काफी संख्या में गाजियाबाद व् एनसीआर में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी मुठभेड़ गाजियाबाद के कोतवाली इलाके में हुई। जिसमें पिंटू नाम के बदमाश को पुलिस की गोली लगी । बदमाश पिंटू पर भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और 25000 का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Published on:
04 Aug 2019 04:59 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी