गाज़ियाबाद

बच्चों को पिलाई जाने वाली पोलियो की दवा में मिले ये प्रतिबंधित तत्व, कंपनी का एमडी पुलिस हिरासत में

केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के खिलाफ थाना कविनगर इलाके में मामला दर्ज
2 min read
Ghaziabad
बच्चों को पिलाई जाने वाली पोलियो की दवा में मिले ये प्रतिबंधित तत्व, कंपनी का एमडी पुलिस हिरासत में

गाजियाबाद. केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के खिलाफ थाना कविनगर इलाके में मामला दर्ज हुआ है। इस कंपनी के कुल 5 लोगों को नामजद किया गया है। यह कंपनी सरकार को दवा सप्लाई करने का कार्य करती है। बता दें कि पोलियो वैक्सीन का सैंपल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच लिया गया था, जिसे जांच के लिए भेजा गया था। जांच में पोलियो वैक्सीन में प्रतिबंधित तत्व पाए जाने पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कंपनी के एमडी समेत कुल 5 लोगों को नामजद किया था, जिसके चलते थाना कविनगर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सत्य प्रकाश गर्ग को हिरासत में ले लिया है। वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कविनगर इलाके में केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस कंपनी द्वारा सप्लाई की गई पोलियो वैक्सीन के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान कंपनी की पोलियो वैक्सीन में पी-2 के एंटीजन (प्रतिबंधित तत्व) पाए जाने के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने थाना कविनगर में कंपनी के एमडी समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की देर शाम कंपनी के एमडी सत्य प्रकाश गर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं बाकी अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

वहीं इस पूरे मामले को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सत्य प्रकाश गर्ग का कहना है कि इस पूरे मामले में साजिश रची गई है। साजिश के तहत उनके खिलाफ इस तरह का मामला दर्ज कराया गया है।

Published on:
28 Sept 2018 10:40 am
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल