
हापुड़. जिले में लव, सेक्स और धोखे की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिकायत के मुताबिक दो साल पहले यानि 2015 में 12वीं में क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की दोस्ती एक युवक से हो गई थी। दोनों एक ही गांव के होने कारण एक-दूसरे से बार-बार मिले तो ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन इसी बीच युवक ने छात्रा के अश्लील वीडियो भी बना लिए। इस तरह से युवक छात्रा को शादी के सपने दिखाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए छात्रा घर के जेवर और रुपये भी ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने दो साल बाद अब अपने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के जिले हापुड़ का है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर क्लास की छात्रा की दोस्ती गांव के ही रहने वाली युवक से हो गई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे प्यार की बात शादी तक पहुंच गई। इस दौरान युवक छात्रा को शादी के सपने दिखाकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब छात्रा उससे शादी की बात कहती है तो युवक वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमल करना शुरू कर देता। बदनामी के डर से पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई और अपने घर से जेवर और नगदी लाकर उसको दे दी। जब युवक लगातार ब्लैकमेल करने लगा तो छात्रा ने आपबीती अपनी बड़ी बहन को सुनाई। जिसे सुनने के बाद उसकी बड़ी बहन के होश उड़ गए। इसके बाद बहन छात्रा को लेकर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है और उससे पूछताछ कर रही है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटियों की शादियों के लिए जेवर और कुछ पैसा जमा किया था, लेकिन आरोपी युवक सारा पैसा और जेवर ले चुका है। बेटी के साथ दो साल तक रेप की वारदात से वह पूरी तरह टूट चुके हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है और आरोपी को पिछले 24 घंटे से हिरासत में भी रखा है, लेकिन पुलिस के अधिकारी है इस घटना पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।