गाज़ियाबाद

गोवर्धन पूजा कर रही पत्नी को रिटायर्ड फाैजी पति ने मार दी गोली, 8 वर्षीय बेटे ने बताई पूरी कहानी

Highlights शाम के समय घर पर अचानक पहुंचा था पति पति-पत्नी में पिछले काफी समय से चल रहा है आपसी झगड़ा बीएसएफ से रिटायर्ड है आरोपी पति, वारदात के बाद हुआ फरार
2 min read
goli.jpg

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते उस वक्त तार-तार हो गए। जब एक पति ने गोवर्धन पूजा कर रही पत्नी को ही गोली मार दी। आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। जैसे ही गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई ।सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया।महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के कृष्णा कुंज कॉलोनी में 30 वर्षीय पूजा अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती है। उसका पति देव कुमार बीएसएफ से रिटायर्ड है। पूजा का पिछले कुछ समय से पति से आपसी झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी अलग अलग रहते है। पूजा के 8 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसके नाना शाम करीब 6:00 बजे खाना देने आए थे। इसके बाद उसके पिता देव कुमार अचानक से घर पहुंचे। और पूजा कर रही मां को गोली मार दी। आरोपी पति गोली मारकर फरार हो गया। वही गोली चलने और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी पूजा को पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत बिगड़ती देखमेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जल्द ही आरोपी को कर लिया जाएगा गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी के पी मिश्रा ने बताया कि 30 वर्षीय पूजा नाम की एक महिला थाना निवाड़ी क्षेत्र की कृष्णा कुंज कॉलोनी में अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ रह रही थी। उसका अपने पति देव कुमार जो कि बीएसए से रिटायर्ड है। उससे झगड़ा चल रहा था। इसी बात से नाराज पति ने सोमवार शाम को पत्नी के घर पहुंचकर उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। महिला को मेरठ सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। और आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश जारी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
29 Oct 2019 09:50 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी