पहले पिता को पिलाई जहरीली शराब, फिर 6 साल तक नाबालिग बेटी के साथ किया ये गंदा काम

17 वर्षीय युवती ने समाजसेवी की मदद से एसएसपी को सुनाई आपबीती
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2016, 4:17 PM IST
sexual exploitation
sexual exploitation
गाजियाबाद। एक नाबालिग युवती को छह साल से बंधक बनाकर यौन शोषण करने मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को अर्थला निवासी एक युवती ने एक व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, इस युवती ने गाजियाबाद एसएसपी से शिकायत की है कि बागपत के एक व्यक्ति ने उसे 6 साल तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। समाजसेवी जगजीत सिंह अरोड़ा के साथ एसएसपी से मिली 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने इसकी लिखित शिकायत की है।

6 साल तक करता रहा यौन शोषण

पीड़िता ने बताया कि 6 साल पहले उक्त व्यक्ति ने उसके पिता को शराब में जहरीली वस्तु डालकर बीमार कर दिया था। पिता की बेरोजगारी के कारण उसकी मां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं। पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर वह व्यक्ति उसे यह कहते हुए अपने घर ले गया कि उसकी ठीक से देखभाल करेगा।

जबरन शारीरिक संबंध बनाता था

युवती का आरोप है कि वहां उस व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पिता की मृत्यु हो जाने पर भी उस व्यक्ति ने उसे मुक्त नहीं किया और बंधक बनाकर यौन शोषण करता रहा। वह जब भी उस शख्स से छोड़ देने के लिए कहती तो उक्त व्यक्ति व उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते और उससे शारीरिक संबंध बनाते थे। अब जैसे-तैसे वह मुक्त होकर बागपत से गाजियाबाद आई है। युवती ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Published on: