गाज़ियाबाद

गाजीपुर बॉर्डर पर शिरोमणि अकाली दल ने भी दिया किसानों को समर्थन

गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानाें के बीच पहुंचे अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा हम किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हैं।
2 min read
akali_dal_1.jpg
किसानाें के बीच पहुंचे शिराेमणि अकाली दल प्रमुख

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) किसान आंदोलन अब दोबारा से जोर पकड़ता जा रहा है जिसके चलते गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर पर किसानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आंदोलन के दोबारा जिंदा होने को किसान अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत के भावुक होने के बाद अब दूरदराज के किसान उनके समर्थन में आ गए और दोबारा से वह बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी रविवार को धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम यहां राकेश टिकैत को बधाई और समर्थन देने आए हैं। हमारी पार्टी और सारे किसान उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत ने भी किसानों के लिए कई आंदोलन किए हैं और हमेशा से ही किसानों के हित की बात की है। इसलिए वह भी पूरी तरह से राकेश टिकैत को बधाई देते हैं और इस किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देते हैं।

हालांकि सुखबीर सिंह बादल धरना स्थल पर कुछ ही देर रुके लेकिन जितनी देर भी रुके उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की साथ मीडिया से भी रूबरू होते हुए कहा कि उनका परिवार और राकेश टिकैत का परिवार हमेशा से ही किसानों के हित में रहा है। किसानों के हित की लड़ाई ( Farmer Protest ) लड़ी है और कई बड़े आंदोलन किए हैं और यह आंदोलन सफल भी हुए हैं जिस तरह से किसान आंदोलन को कुचलने का कार्य किया जा रहा था। उसे दोबारा से राकेश टिकैत ने खड़ा कर दिया है। इसके लिए राकेश टिकैत बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन उनके साथ है।

Updated on:
05 Feb 2021 07:34 am
Published on:
01 Feb 2021 06:59 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी