गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में छात्रों ने मनाया काला दिवस

बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन  
2 min read
black day
गाजियाबाद में छात्रों ने मनाया काला दिवस

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में काला दिवस बनाया गया। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने इकट्ठा होकर काला दिवस मनाया । इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर जुलूस निकाला। दरअसल, आज से ठीक 29 साल पहले आरक्षण विरोधी आंदोलन में शामिल 2 छात्रों की मौत के विरोध में हर साल काला दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने इकट्ठा होकर काला दिवस मनाया । पूरा मामला मोदीनगर इलाके का है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों से सड़कों जुलूस निकाला।


आपको बता दें कि 29 साल पहले 26 सितंबर को गाजियाबाद के मोदीनगर में युवराज सिंह और संजय कौशिक नाम के दो छात्र आरक्षण विरोधी आंदोलन में पुलिस की गोली के शिकार हो गए थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। गोली मारने वाले दरोगा का नाम चीमा बताया जाता है। उसके बाद से ही लगातार छात्र संघ इस दिन गुस्से का इजहार करने के साथ ही इसे काला दिवस के रूप में मनाते हैं।

29 साल से लगातार इस घटना विरोध चलता आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर 26 सितंबर को गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में छात्र रोड पर निकले। इस दौरान इन छात्रों ने गोली मारने वाले दरोगा के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। छात्रों ने कहा कि दरोगा की गोली से मारे गए दोनों छात्रों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनके परिवार को भी शहीद परिवार की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही एक चौक का नाम शहीद चौक यानी उन दोनों शहीदों के नाम पर ही रखा जाना चाहिए। इन मामगों के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़कों पर निकले और बैनर हाथों में लेकर काला दिवस मनाया ।

Updated on:
27 Sept 2018 02:17 pm
Published on:
27 Sept 2018 02:17 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल