26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद की बेटी की खूबसूरती का ऑस्ट्रेलिया में जलवा, दुनियाभर की सुंदरियों को हराकर देश की बेटी बनी मिस साउथ एशिया

गाजियाबाद की बेटी ने अपने सौंदर्य के अलावा सामान्य ज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देकर जीता मिस साउथ एशिया का खिलाब। दुनिया भर की कई प्रतियोगियो को हरा कर हासिल किया ये मुकाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 21 Sep 2018, 4:07 PM IST

anmol sagar

गाजियाबाद की बेटी की खूबसूरती का जलवा, दुनियाभर की सुंदरियों को हराकर देश की बेटी बनी मिस साउथ एशिया

नोएडा। कहते हैं अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुम्हार पास लाने में लग जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है गाजियाबाद की अनमोल सागर के साथ। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित मिस साउथ एशिया-2018 का खिताब जीतकर गाजियाबाद का नाम रौशन किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अनमोल ने यह खिताब सिर्फ सौंदर्य के बदले ही नहीं बल्कि प्रतियोगिया के दौरान उन्होंने सामान्य ज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपने राय रखी।

ये भी पढ़ें : Weather Alert : मौसम विभाग की चेतावनी इस दिन से फिर लौट रहा मानसून, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

इंदिरापुरम के शिप्री सनसिटी में पहने वाली अनमोल सागर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के आरएमआईटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी एक ओर बेटी देश, प्रदेश और जिले का नाम रौशन कर रही है तो वहीं पिता सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट संदीप सागर शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यव्स्था की कमान संभाल रहे हैं। अनमोल के माता-पिता का कहना है कि 12 की पढ़ाई करने के बाद अनमोल ने फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद उन्होंने बेटी को पंख फैला कर उड़ने दिया और इसे में करियर बनाने की परमिशन दे दी। मिस साउथ एशिया अनमोल के माता-पिता का कहना है कि नौकरी के दौरान कई देश के कई अलग-अलग हिस्सों में रहने का मौका मिला लेकिन रहने के लिए उन्होंने गाजियाबाद को चुना जो की उनके लिए काफी लकी साबित हुआ।

ये भी पढ़ें : दीपावली और छठ पर अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं घर, तो यात्रीगण कृपया ध्यान दें और पहले पढ़ें यह खबर

आपको बता दें कि फैशन डिजाइनिंग में स्नातक अनमोल ने अपने सौन्दर्य और जनरल नॉलेज के दम पर दुनिया भर की कुल 35 प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब हासिल करने वाली अकेली भारतीय हैं। वहीं अनमोल का कहना है कि वह आगे भी जिले व भारत के मान को विदेशों में अपनी प्रस्तुति देकर बढ़ाएंगी।

ये भी पढ़ें : Dussehra 2018 : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा इस तारीख को है, विजयादशमी के लिए नोएडा के रामलीला ग्राउंड हो रहे हैं तैयार