गाज़ियाबाद

पुलिस चौकी के अंदर से दरोगा जी की चोरी हो गई बाइक, लेकिन मामले में कुछ भी बोलने से किया इनकार

चौकी के अंदर से चोरी हुई दरोगा जी की मोटरसाइकिल
less than 1 minute read
ghaziabad
पुलिस चौकी के अंदर से दरोगी जी की चोरी हो गई बाइक, लेकिन मामले में कुछ भी बोलने से किया इनकार

गाजियाबाद। जब पुलिसकर्मी ही अपने वाहनों की रक्षा नहीं कर सकते तो आम जनता पुलिस से क्या उम्मीद रख सकेगी। जी हां यह बात सुनकर आपको बड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन कुछ ऐसा हा मामला सामने आया गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके से जहां चौकी इंचार्ज की मोटरसाइकिल पुलिस चौकी के अंदर से ही चोरो ने चुरा ली।

मामला 5 दिन पहले का बताया जा रहा है। जब कस्बा चौकी प्रभारी सुजीत सिंह गस्त पर जाने के लिए तैयार होने लगे तो देखा उनकी बाइक नहीं थी। शुरुआती दौर में उन्हें लगा कि उनका ही कोई साथी उनकी बाइक ले गया है। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि चौकी के अंदर चोरों ने सेंधमारी कर दी है।

उधर पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस की किरकिरी होने के डर से इस पूरे मामले को दबाते हुए वाहन चोरों की तलाश करने के लिए एक टीम गठित कर दी। लेकिन अभी तक न हीं तो दरोगा जी की मोटरसाइकिल मिली और ना ही वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जा सका है।जब पुलिस के आला अधिकारियों से इस बाबत जानकारी ली गई। तो उन्होंने भी दबी जुबान में कहा कि ऐसी बात प्रकाश में तो आ रही है ।लेकिन जांच कराई जा रही है।

Updated on:
21 Dec 2018 03:05 pm
Published on:
21 Dec 2018 02:54 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी