वैशाली मेट्रो स्टेशन से तमंचे के साथ इंजीनियर गिरफ्तार

आरोपी ने कहा, पता नहीं कहां से आया बैग में तमंचा
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2016, 6:09 PM IST
engineer
engineer
गाजियाबाद।
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ ने एक संदिग्ध युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी युवक को पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


मंगलवार की सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने वैशाली मेट्रो स्टेशन पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी तमंचा बरामद किया गया।


सीआईएसएफ के अधिकारियों ने फौरन इसकी सूचना इंदिरापुरम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


डीएसपी अतुल यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है और गुरुग्राम की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। युवक का नाम नवनीत चौधरी है। वह मेरठ का रहने वाला है।


हालांकि आरोपी युवक इन आरोपों से इंकार कर रहा है। उसका कहना है की उसे नहीं पता की उसके बैग में तमंचा कहा से आया! उसका कहना है की उसके बैग में किसी ने ये तमंचा बस में डाला होगा! हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा की आखिर मेट्रो में तमंचा ले जाने के पीछे एक इंजिनियर की मंशा क्या रही होगी!
Published on: