30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे चल रहा था जुए का अड्डा

आरपीएफ और जीआरपी ने दो जगह से आठ को रंगेहाथ पकड़ा, जुआरियों से 8700 से ज्यादा राशि जब्त की है। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पास इस तरह का अवैध धंधा चलना सवाल खड़े कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 12:07 PM IST

ratlam news

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

रतलाम. रेलवे कॉलोनी में धड़़ल्ले से चल रहे जुए के अड्डे पर गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी ने दबिश देकर दो अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को रंगेहाथों पकड़ लिया। पहली कार्रवाई सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे और दूसरी सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय, यातायात शाखा के पास रेल पटरी किनारे चलना बताया गया है। एक केस पौने छह बजे और दूसरा पौने सात बजे पंजीबद्ध किए गए। बताया जाता है कि दोनों ही मामले एक ही जगह के हैं किंतु इन्हें दो अलग-अलग जगह से पकड़ने की कार्रवाई करना बताया गया।

पहला केस जीआरपी चौकी प्रभारी आरपी इवने ने बताया आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली थी कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे ताशपत्तों से जुआं खेला जा रहा है। इस पर आरपीएफ के अफसरों के साथ जाकरदबिश दी तो वहां से बाबू शाह पिता मोहरम अली निवासी हाथीखाना रोड, हरीश पिता शिवचरण कुरील पीएंडटी कॉलोनी, जितेंद्र पिता मांगीलाल निवासी भाटपचलाना और राजेंद्रसिंह पिता अर्जुनसिंह निवाीडोसीगांव ताशपत्ती से जुआ खेलते पाए गए। इनके कब्जे से 1010 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए। दूसरा केस जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र तिवारी ने बताया कि कुछ लोग रेलवे पटरी के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में अरबाज पिता अनवर खान निवासी डाट की पुल, प्रेमचंद लोधी पिता रामस्वरूप लोधी निवासी डाट की पुल, जॉन थॉमस पिता लॉरेंसएम्ब्रो निवासी सैलाना यार्ड और मिक थापा पिता अनंत थापा निवासी अलकापुरी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते और 1770 रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जीआरपी और रेल प्रशासन पर सवाल रेलवे कॉलोनी में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे धड़ल्ले से जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद रेलवे और जीआरपी की चौकी पर सवाल खड़े होते हैं। सीनियर इंस्टीट्यूट में रेलवे के अफसरों का आना-जाना लगा रहता है। इसके आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद इस तरह का धंधा चलना इनकी सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है तो जीआरपी की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। भुट्टा बाजार से चोरी दोनों बाइक बरामद 12 घंटे के भीतर चोर को पकड़ लिया माणकचौक से लगे भुट्टा बाजार से बीते दिनों चोरी हुई दोनों बाइक को माणकचौक पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टाटानगर का रहने वाला निकला। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया गुरुवार की सुबह दिनेश अग्रवाल पिता मोहनलाल अग्रवाल (49) निवासी भुट्टा बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसकी भुट्टा बाजार में खड़ी बाइक चुरा ले गया। उनकी बाइक के पास खड़ी एक अन्य बाइक भी चोरी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर एक आरोपी महेंद्र पिता तेजपाल जैन (55) निवासी टाटानगर को गिरफ्तार कर चोरी गई दोनों बाइक बरामद कर लीं। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।