Ghaziabad News: गाजियाबाद के पॉश इलाके में एक ठेले वाले ने महज 10 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?
Ghaziabad Crime News: गाजियबाद के मोदीनगर के एक कॉलोनी में सोमवार को खिलौना खरीदने गई एक 10 साल की बच्ची के साथ गन्दी हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।
बच्ची के पिता का आरोप है कि जब सोमवार को जब उनकी बच्ची खिलौना खरीदने के लिए गई तो ठेले वाले ने बच्ची के साथ गन्दी हरकत की। उसे गलत जगह छुआ और परेशान किया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। जब बच्ची के परिजनों को दिखया तो दंग रह गए।
गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।