गाज़ियाबाद

जाको राखे साइयां मार सके न कोय.. कार को रौंदता हुआ फ्लाई ओवर से नीचे गिरा ट्रक, नहीं हुआ किसी का बाल भी बांका

Highlights - कार को बचाने के चक्कर में फ्लाई ओवर से नीचे नाले में गिरा ट्रक - लोगों ने ट्रक चालक व हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला - अनियंत्रित ट्रक से बड़ा हादसा होने से बचा
2 min read
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. जाको राखे साइयां मार सके ना कोय... यह कहावत गाजियाबाद में उस वक्त सिद्ध हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर से नीचे नाले में जा गिरा और ट्रक चालक व हेल्पर सुरक्षित बच गए।घटनास्थल की स्थिति देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इसके अंदर बैठे लोग सुरक्षित भी बचे होंगे। बहरहाल, हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से ट्रक चालक व हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दरअसल, गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में बने फ्लाई ओवर की तरफ से आने वाले रिहायशी इलाके में मंगलवार को अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक के आगे तेज रफ्तार कार सवार ने ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर एक खड़ी गाड़ी को रौंदता हुआ फ्लाई ओवर के नीचे नाले में जा गिरा। ये हादसा नेहरू नगर में स्थित बिजली घर के बिलकुल नजदीक हुआ। गनीमत ये रही कि बिजली घर और सड़क के बीच ये नाला आ गया और ट्रक सीधे नाले में जा गिरा। हालांकि जिस गाड़ी को ट्रक ने रौंदा उस गाड़ी में कोई नही था, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही यह है हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना के बाद मौके पर नेहरू नगर चौकी इंचार्ज पहुंचे और ट्रक चालक और हैल्पर को ट्रक से निकालकर तुरंत घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसने दूसरी गाड़ी वाले को बचाने का प्रयास किया, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया। बताते चले जिस जगह ये हादसा हुआ वह इलाके का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हो हुआ। क्योंकि जहां ये हादसा हुआ, वहां पर रोड के किनारे रेहड़ी पटरी वाले भी होते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी रोड से नदारद थे, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Published on:
24 Jun 2020 10:38 am
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई