24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से गिरकर मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Highlights - शादी के दूसरे दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों से पांच लाख रुपये मांगे थे आरोपी ने - परिजनों का आरोप, कन्हैया ने पहले संगीता के साथ मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया - सात दिन पहले ही हुई थी संगीता की शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jun 2020, 10:04 AM IST

greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर कस्बे में नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। नवविवाहिता की शादी सात दिन पूर्व ही हुई थी। इस मामले में नवविवाहिता के परिजनों ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी शादी के दूसरे दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों से पांच लाख रुपये दहेज के रूप में मांग कर रहा था। मांग न पूरी होने पर मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Saharanpur मनपसंद टीवी चैनल लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन बहनों ने खाया जहर, एक की मौत

डीसीपी (महिला अपराध) वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीते सोमवार को सूरजपुर कस्बे में 27 वर्षीय संगीता संदिग्ध रूप से घर की छत से गिर गई थी। गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरोहा निवासी संगीता की शादी सात दिन पहले 15 जून को कन्हैया से हुई थी। शादी के बाद संगीता पति के साथ सूरजपुर कस्बे में रहने लगी है। संगीता के चाचा संजय कुमार ने कन्हैया के खिलाफ दहेज हत्या शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के दूसरे दिन ही पांच लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। सात दिन बाद ही आरोपी पति कन्हैया ने पहले संगीता के साथ मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

वृन्दा शुक्ला ने बताया की संगीता के परिजनों की शिकायत पर कन्हैयालाल पर दहेज हत्या की उचित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर उसे मोहन मन्दिर वाली गली कस्बा सूरजपुर के उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 180 करोड़ के Investment से 14 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग