23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 180 करोड़ के Investment से 14 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Highlights: -Yamuna Expressway authority ने पांच भूखंडों का आवंटन किया -Garment Company को आवंटित किए गए Plots -Authority को मई व जून माह में मिला 1600 करोड़ का Investment
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jun 2020, 9:24 AM IST

ग्रेटर नोएडा। लॉकडाउन खुलने के साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण (Yamuna Expressway authority) ने औद्योगिक निवेशकों (investment) को बढ़ावा देने के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं। इस क्रम में ऑनलाइन इंटरव्यू (Online Allotment) के मध्यम से रेडीमेड गारमेंट कंपनीयों (Garment Company) को 5 भूखंडों का आवंटन किया गया है। इस आवंटन से जहां यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में 180 करोड़ों का निवेश होगा तो वहीं करीब 13 हजार 827 लोगों को रोजगार (Jobs) भी मिलेगा। इतना ही नही्ं, प्राधिकरण ने मई व जून में भूखंड आवंटन कर करीब 16 सौ करोड़ से अधिक का निवेश जुटाया है। जिससे आने वाले दिनों में करीब 41 हजार लोगों को रोजगार मिलने की अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : lockdown में ढाई कराेड़ से अधिक रकम दे चुके इस शहर के लोग unlock में भी भर रहे जुर्माना

यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ अरुण सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना के बाद यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ी है और वह वहां निवेश करना चाहते हैं। रेडीमेड गारमेंट की पांच कंपनीयों को ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए भूखंडों का आवंटन किया गया है। कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट का ऑनलाइन प्रेजेंटेशन किया और अफसरों ने उनका इंटरव्यू दिया। जिन कंपनियों को प्लॉट का आवंटन किया गया है उनमें ठकुराल फैसल, मीनू क्रिएशन, जेएस फैशन, मौसनटाइन अपैरल, रनबो फैबआर्ट शामिल हैं। सभी को सेक्टर 29 के भूखंड में प्लाटों का आवंटन किया गया है।

सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया की यमुना प्राधिकरण में विकसित होते अपैरल पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया था। इसके साथ ही 64 उद्यमियों ने भूखंड आवंटन के लिए आवेदन किया था। प्राधिकरण इसमें से पांच को पूर्व में भूखंड आवंटन कर चुका है। पांच अन्य आवेदनों पर प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन किया।

यह भी पढ़ें: नाैकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक बेरोजगारों को ठगने वाले गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मई व जून में प्राधिकरण 1656.68 करोड़ रुपये का निवेश जुटा चुका है। इसके जरिये 41236 लोगों के लिए रोजगार सृजन हुआ है। मई में नौ औद्योगिक भूखंड के आवंटन से प्राधिकरण को 1285.58 करोड़ का निवेश मिला है। वहीं जून में 13 औद्योगिक भूखंड के आवंटन से प्राधिकरण क्षेत्र में 371.1 करोड़ का निवेश हुआ है। इसके अलावा प्राधिकरण ने 81.76 करोड़ का निवेश व 4594 लोगों के लिए रोजगार सृजन हुआ। प्राधिकरण लॉकडाउन में औद्योगिक भूखंड का आवंटन कर निवेश जुटाने में सफल रहा दो माह में प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड आवंटित कर डेढ़ हजार करोड़ से अधिक का निवेश जुटाया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग