गाज़ियाबाद

UP Roadways में Driver पद के लिए निकली वैकेंसी, इन दस्तावेज़ों के साथ महिला भी कर सकेंगी आवेदन

Highlights -अब रोडवेज बस चलाती नजर आएंगी महिला ड्राइवर,-21 अगस्त तक मांगे गए आवेदन-ग़ाज़ियाबाद की साहिबाबाद बस डीपो में वैकेंसी

2 min read
,

गाजियाबाद। अभी तक आपने रोडवेज परिवहन की बसों की स्टेयरिंग सीट पर पुरुष चालकों को ही देखा होगा। लेकिन, अब जल्द ही आप महिलाओं को भी इन बसों का स्टेयरिंग व्हील थामे देख सकेंगे। दरअसल, रोडवेज परिवहन विभाग ने टएक नई पहल शुरू की है । जिसके चलते गाजियाबाद के साहिबाबाद डिपो में संविदा चालकों की भर्ती के लिए जो आवेदन मांगे गए हैं उनमें टउनमें पुरुष चालकों के साथ-साथ महिला चालकों को भी मौका दिया गया है।

21 अगस्त को होने वाली संविदा चालकों की भर्ती में अब पुरुषों के साथ महिलाओं से भी आवेदन मांगे गए हैं । इन सभी आवेदन कर्ताओं का 21 अगस्त को टेस्ट होगा। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि जो भी अभ्यर्थी चालक टेस्ट देने के इच्छुक हैं। उन्हें न्यूनतम 2 वर्ष एवं अधिक के हैवी लाइसेंस की दो छाया प्रति, मूल लाइसेंस प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर, कक्षा 8 की टीसी या हाई स्कूल के प्रमाण पत्र की फोटोस्टेट, मूल प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के वर्तमान में लिए गए दो फोटो और आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की 2-2 फोटोकॉपी, मूल प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में जमा करानी होगी और मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को 11:00 कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि साहिबाबाद डिपो में होने वाली चालकों की भर्ती के लिए इस बार महिलाओं को भी अवसर दिया जा रहा है। यदि सब कुछ सही रहा तो अब महिला के हाथ में भी बसों का स्टेयरिंग दिखाई देगा। इस दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं है। इससे ना सिर्फ महिलाओं को आत्म बल मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर प्राप्त होगा।

Updated on:
18 Aug 2020 10:29 am
Published on:
18 Aug 2020 10:27 am
Also Read
View All
Chirag Tyagi Murder: ‘अंकल जी’ कहकर घर आता था दोस्त, बेटे की लाश देख छलका चिराग के पिता का दर्द, कहा- असद की तरह ही कातिल का एनकाउंटर हो

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा रनर की हत्या, जलन में साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! पीड़ित परिवार को सौंपा गया चेक

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर के बाद दहशत, घर छोड़कर भाग गए लोग, 13 फ्लैट पर लटका ताला, सूर्या के घर पर कैसे हैं हालात?