गाज़ियाबाद

विवाहिता ने अपने प्रेमी के सामने रखी ऐसी डिमांड कि रह गया हैरान और फिर…

पड़ोस में रहने युवक से पिछले तीन से चार साल से चल रहे महिला के प्रेम प्रसंग

less than 1 minute read
विवाहिता ने अपने प्रेमी के सामने रखी ऐसी डिमांड कि रह गया हैरान और फिर...

गाजियाबाद. मोदीनगर कोतवाली एरिया के एक गांव में अजब—गजब घटना हुई। पंचायत के फैसले के बाद भी एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमी उससे शादी करने को तैयार नहीं है। महिला ने शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया है कि दोनों के बीच में पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक साल पहले दोनों के बीच संबंधों को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत ने दोनों को आपस में कोई संबंध न रखने का फरमान सुनाया था।

शनिवार रात को महिला ने युवक के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद युवक ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। पुलिस ने मारपीट करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का कहना है कि शादी न हुई तो वह जान दे देगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
06 May 2019 10:44 am
Also Read
View All