गाजीपुर

चमत्कारी मंदिर! मां दुर्गा खुद इस अवतार में हुई थीं प्रकट, गांववालों का किया था उद्धार 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मां दुर्गा की चमत्कारी मंदिर है। कहा जाता है कि इस मंदिर में मां दुर्गा खुद गांववालों की मदद के लिए आई थीं।

less than 1 minute read
Oct 07, 2024
Feature image
मां दुर्गा खुद इस अवतार में हुई थीं प्रकट

भारत मंदिरों का देश है यहां हिंदू देवी देवताओं के बहुत से प्राचीन मंदिर हैं। त्योहारों के समय इन मंदिरों की रौनक और भी बढ़ जाती है। इन मंदिरों से बहुत ही रोचक पौराणिक कथाओं के साथ कुछ रहस्य भी है, जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी एक पौराणिक मंदिर है जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इस चमत्कारी मंदिर के बारे में एक कहानी काफी प्रसिद्ध है। 

मां दुर्गा ने किया था उद्धार

कहा जाता है कि मां दुर्गा स्वयं अवतार लेकर यहां आई थीं और गांव वालों का उद्धार किया था। इस मंदिर में मां दुर्गा ने खुद गांव वालों की मदद के लिए एक बूढ़ी औरत का रूप लेकर लगान भरा था। यह मंदिर ब्रिटिश काल के दौरान की घटना से जुड़ा है। उस समय गांव में अकाल था और अंग्रेज़ों ने गांव पर लगान में कोई कमी नहीं की थी।

नवरात्रि में दूर-दूर से आते हैं लोग

गांव वालों के पास खाने तक के पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की। इसके बाद मां भगवती ने एक बूढ़ी औरत का रूप लेकर अंग्रेज़ों के पास जाकर लगान भर दिया। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोग मां भगवती की दर्शन करते हैं। कहते हैं जो भक्त यहां आते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। 

Published on:
07 Oct 2024 05:01 pm