तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को पीछे से रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
गोंडा जिले खरगूपुर पृथ्वी नाथ मंदिर तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को पीछे से रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार का शव डंपर में फंस गया। जिसे लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। खरगूपुर पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
गोंडा जिले के नगर पंचायत खरगूपुर भगवान दिन पुरवा के पास तेज रफ्तार डंपर के चपेट में आने से साइकिल डंपर के नीचे फंस गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी की मदद से डंपर में फंसे साइकिल सवार के शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों के मुताबिक श्रावस्ती के तरफ से तेज रफ्तार डंपर आर्य नगर की तरफ जा रहा था। डंपर के आगे साइकिल सवार जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया बोर्ड से डंपर टकरा गया। जिससे बोर्ड धराशाई हो गया। भारी भरकम बोर्ड के रोड पर गिरने के कारण घंटो जाम लग रहा।
दुर्घटना के बाद सड़क पर लगा हुआ साइन बोर्ड जमीन पर गिर गया। डंपर के नीचे साइकिल सवार भी पड़ा रहा। भारी भरकम बोर्ड को उठाया नहीं जा सकता था। इसलिए जेसीबी बुलानी पड़ी। बीच सड़क पर बोर्ड गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया था। सड़क से बोर्ड हटने के बाद दोनों तरफ लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, रास्ता बहाल होते ही अपने गंतव्य को रवाना हो गई। दुर्घटना होने के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा होने लगी। लोग साइकिल सवार के स्थित का जायजा लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान डंपर चालक मौके से डंपर छोड़ कर भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर ने बताया कि रास्ता बहाल हो गया है। मृतक के शव का पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।