गोंडा

एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई,116 स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस, 20 का पंजीकरण निरस्त, मचा हड़कंप

योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ऐसे स्कूली वाहन जो अनफिट होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उनकी अब खैर नहीं है। शासन के निर्देश के क्रम में एआरटीओ बहराइच ने अनफिट 20 वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। जबकि 116 स्कूल वाहन के स्वामियों को नोटिस जारी की गई है। जिससे हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Aug 02, 2024
सांकेतिक फाइल फोटो सोशल मीडिया से

बहराइच जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित 20 वाहनों का समय पूरा होने के बाद एआरटीओ ने पंजीकरण निरस्त कर दिया है। जबकि फिटनेस समाप्त होने वाले 116 स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। जिससे स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।

योगी सरकार की तरफ से बच्चों की सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ARTO राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 20 ऐसे स्कूली वाहन संचालित हो रहे थे। जिनका समय पूरा हो चुका था। उनके पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के संचालित हो रहे 116 स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस जारी की गई है। उनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर इन सभी वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से हुई इस कार्रवाई के बाद स्कूल चालकों में हड़कंप मच गया है।

Published on:
02 Aug 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर