11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे अफसर को ट्रैक्टर ट्राली रौंदा, दर्दनाक मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

गोंडा में विभाग के काम से मनकापुर रेलवे स्टेशन से अपना काम निपटा कर लौट रहे रेलवे अफसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंडल वाणिज्य अधीक्षक मूल रूप से बिहार गया के रहने वाले थे।

2 min read
Google source verification

गोंडा में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे के मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की जान चली गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान रेलवे अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

गोंडा-मनकापुर मार्ग पर स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में गोंडा रेलवे स्टेशन पर तैनात मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मनकापुर से लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार मंगलवार सुबह आधिकारिक कार्य से मनकापुर रेलवे स्टेशन गए थे। शाम को काम समाप्त कर वे स्कूटी से गोंडा लौट रहे थे। इसी दौरान शुगर मिल के पास अचानक सामने आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाद में उन्हें रेलवे चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मोतीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही पुलिस

थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरविंद कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मौत से रेलवे विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग