गोंडा

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पांच इंस्पेक्टर का तबादला देखें लिस्ट, किसे कहां मिली तैनाती

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल हुई है। पांच इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एक थानाध्यक्ष का प्रभाव छिन गया है।

less than 1 minute read
Sep 08, 2025
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स पत्रिका

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। दो थानाध्यक्षों को नई तैनाती मिली है। जबकि दो के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। एक थानाध्यक्ष का प्रभार छिन गया है। उन्हें अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेर बदल किया गया है। इनमें मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक का प्रभार छिन गया है। इन्हें अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। जबकि धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह को मनकापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर यशवंत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज तथा थानाध्यक्ष कौड़िया अरविंद कुमार सिंह को धानेपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। धानेपुर में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक को गोविंद कुमार को थानाध्यक्ष कौड़िया बनाया गया है।

Published on:
08 Sept 2025 08:51 am
Also Read
View All

अगली खबर