गोंडा

Brij Bhushan Singh: बृजभूषण बोले- मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए बंदर की तरह उछल कूद रहे

Brij Bhushan Singh: जम्मू कश्मीर विधानसभा में विधायकों के बीच हुए मारपीट को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अपने मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए बंदर की तरह उछल कूद रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 09, 2024
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Singh: जम्मू कश्मीर विधानसभा सदन में विधायकों के बीच हुए मारपीट को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा अपने मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए सब कुछ हो रहा है। कि देखो हम सदन में मारपीट भी कर रहा हूं। प्रस्ताव भी पास कर रहा हूं। एक बंदर की तरह उछल कूद रहा हूं।

Brij Bhushan Singh: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह एक बार फिर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सदन में अपने मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए धारा 370 और 35 ए के बहाली का प्रस्ताव लाया जा रहा है। उनके विधायक सदन में मारपीट कर रहे हैं। यह सब अपने मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए एक बंदर की तरह उछल कूद रहे हैं।

राहुल गांधी बिना सोचे समझे गारंटी दे रहे

महाराष्ट्र चुनाव में मुस्लिम वोटरों को अपनी तरफ करने के लिए कांग्रेस पार्टी एनजीओ के साथ बैठक कर रही है। इस बैठक को लेकर बृजभूषण ने कहा कि देखिए यह चुनाव है। चुनाव में हर हथकंडे अपनाए जाते है। जो नारे चुनाव में दिए जा रहे हैं। उन नारों पर मैं नहीं बोलना चाहता। वही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के पांच गारंटी की जगह दो गारंटी दिए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही नसीहत दे दी थी। जहां-जहां आज के तारीख में कांग्रेस की सरकार है। आप कह सकते हैं कि वहां पर सरकार दिवालिया होने के कगार पर है। बिना सोचे समझे गारंटी दे देते हैं। पूरा नहीं हो पता है। केन्द्र सरकार के ऊपर ठीकरा फोड़ देते हैं।

Published on:
09 Nov 2024 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर