गोंडा

Brij Bhushan Singh: ‘वीरों की भूमि को नशा भूमि बना दिया’, पंजाब पर बृजभूषण सिंह के इस बयान से क्यों मचेगा सियासी घमासान?

Brij Bhushan Singh: पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भगत सिंह और ऊधम सिंह की धरती को नशा भूमि बनाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री के नशामुक्त पंजाब संकल्प पर भरोसा जताया। जानिए आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट पर मार्च को लेकर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
• •
Oct 17, 2026
brijbhushan
बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ए एन आई

Brij Bhushan Singh पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। बृजभूषण ने कहा कि भगत सिंह और ऊधम सिंह की वीरभूमि को नशा भूमि बना दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प पर भरोसा जताया।

पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब वीरों की भूमि है। यहां भगत सिंह और ऊधम सिंह जैसे क्रांतिकारी पैदा हुए। लेकिन आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस वीरभूमि को नशा भूमि बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में नशे का कारोबार सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है।

बृजभूषण सिंह का स्वागत करते लोग फोटो सोर्स महेंद्र तिवारी

गृहमंत्री के संकल्प पर जताया भरोसा

बृजभूषण सिंह ने कहा कि पंजाब ऐसा प्रदेश है। जिस पर पूरा देश गर्व करता है। देश के खाद्यान्न उत्पादन में पंजाब का बड़ा योगदान है। इसके बावजूद प्रदेश में नशे का बढ़ता कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। गृहमंत्री कोई भी संकल्प बहुत सोच-समझकर लेते हैं। और कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते। उन्होंने भरोसा जताया कि यह संकल्प जरूर पूरा होगा। बृजभूषण ने नशे के खिलाफ आंदोलन करने वाले एक व्यक्ति की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह घटना गंभीर चिंता का विषय है।

आंदोलन में विदेशी हाथ होने का लगाया आरोप

एलन मस्क की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से जुड़े सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन इस आंदोलन को लेकर सवाल उठाए थे। उनके मुताबिक, यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के उत्थान के लिए नहीं, बल्कि भारत को अस्थिर करने और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन के समय को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि छुट्टी के दिन कनॉट प्लेस में खरीदारी और कारोबार अधिक होता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे किसी विदेशी का हाथ होने की आशंका उन्होंने पहले ही जताई थी।

सुप्रीम कोर्ट पर मार्च को लेकर भी बोले

ओवैसी के बयान पर बृजभूषण सिंह ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान और न्यायपालिका में विश्वास रखता है। वह ऐसे आंदोलन की निंदा करेगा। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान छात्र, नौजवान और बुजुर्गों तक को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन न्यायपालिका पर सवाल उठाने का काम नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। बृजभूषण के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट पर मार्च दबाव बनाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि जो टिप्पणी मैंने किया था। वही टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने भी किया। उन्होंने फिर दोहराया कि जब नाश मनुष्य पर छाता है। पहले विवेक मर जाता है। अब कांग्रेस का नाश होने वाला है।

Updated on:
17 Oct 2026 03:22 pm
Published on:
17 Oct 2026 03:22 pm