नवदुर्गा पूजा समिति से जुड़े ग्रामीणों ने बताया कि दशहरा के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। इस आयोजन में मास्टर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, राधे प्रधान, अरुण कुमार राजपूत, चिंताराम मौर्य, मोहित मौर्य, विनय मौर्य, राजकुमार मौर्य, रमेश मास्टर, संतोष कुमार, राजित राम, अजय कुमार, सवारे लाल, राकेश, बनारसी, गुरदयाल, पंडित रामनारायण, संदीप पांडेय, देवेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, बड़ेलाल प्रधान, करण तिवारी और अवधेश तिवारी बजरंगी समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर करने की कोशिश की जाएगी।