गोंडा में पुलिस विभाग की सुविधाएं बढ़ाने के लिए साइबर थाना, पुलिस गेस्ट हाउस और 12 मंजिला पुरुष बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने तीनों परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन किया। इनमें सबसे खास रिजर्व पुलिस लाइन में बनने वाली 12 मंजिला बैरक है। जिसमें करीब 200 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। वहीं, नए साइबर थाने से ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।