13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ग्राम प्रहरियों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

Balrampur News: बलरामपुर के 460 ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की सौगात मिली है। मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की गई है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विधायकों ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर दशहरे पर उपहार बांटे।
2 min read
Google source verification
Gonda

ग्राम प्रहरी को उपहार देते विधायक फोटो सोर्स विभाग

Balrampur News: बलरामपुर जिले के 460 ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार ने दशहरे पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। इस फैसले से ग्राम प्रहरियों को आर्थिक मदद के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिलेगी। बलरामपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

बलरामपुर जिले ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने वाले ग्राम प्रहरियों के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशहरे के अवसर पर ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। इससे बलरामपुर जिले के 460 ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे।


पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह


बलरामपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान और कल्याण के लिए घोषणाएं कीं।

460 ग्राम प्रहरियों को मिलेगा लाभ

सरकार के फैसले के अनुसार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम और विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम प्रहरियों को दशहरे के अवसर पर उपहार भी वितरित किए।

गांवों की सुरक्षा में निभाते हैं अहम भूमिका

विधायक पल्टूराम ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे संदिग्ध गतिविधियों और घटनाओं की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाते हैं। सरकार के फैसले से उनका मनोबल बढ़ेगा। वे जिम्मेदारी के साथ काम कर सकेंगे।
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस प्रशासन के विश्वसनीय सहयोगी हैं। मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज की सुविधा देना सराहनीय कदम है। इससे उनका उत्साह बढ़ेगा। गांवों में पुलिस तथा आम लोगों के बीच समन्वय मजबूत होगा।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच मजबूत होगी कड़ी

ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाले विवादों, संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की सूचना पुलिस तक पहुंचाते हैं। त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार की इस पहल से ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।