12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Education: 4 जिलों में 1 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला तोहफा, पढ़ाई के लिए मिली खास सुविधा, CM योगी तक पहुंचा आभार

UP Education: देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में 1,06,805 स्टडी टेबल बांटी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 77 छात्र-छात्राओं ने हस्तलिखित पत्र भेजकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के पत्रों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। जानिए किस जिले में कितनी स्टडी टेबल बांटी गईं।
2 min read
Google source verification
gonda

स्टडी टेबल वितरित करती डीएम और आयुक्त फोटो सोर्स विभाग

UP Education:उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में बच्चों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत चार जिलों में 1,06,805 स्टडी टेबल बांटी जा चुकी हैं। घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने से उत्साहित 77 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तलिखित पत्र भेजकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के पत्रों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।

देवीपाटन मंडल में बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल और मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में अब तक 1,06,805 स्टडी टेबल बांटी जा चुकी हैं। इस पहल का मकसद बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए एक निश्चित और व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना है। इससे बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।

बच्चों ने चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

स्टडी टेबल मिलने से खुश बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथों से पत्र लिखकर आभार जताया। इन पत्रों में बच्चों ने स्टडी टेबल मिलने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
चारों जिलों के कुल 77 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजे। इनमें गोंडा के 26, श्रावस्ती के 18, बहराइच के 17 और बलरामपुर के 16 विद्यार्थी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के इन पत्रों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। उनके इस जवाब से बच्चों को पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

किस जिले में कितनी स्टडी टेबल बांटी गईं?

‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत स्टडी टेबल वितरण में बहराइच सबसे आगे है। जिले में 42,506 स्टडी टेबल बांटी गई हैं। इसके अलावा गोंडा में 32,638, बलरामपुर में 19,605 और श्रावस्ती में 12,056 स्टडी टेबल वितरित की गई हैं। इस तरह चारों जिलों में कुल 1,06,805 बच्चों तक पढ़ाई के लिए स्टडी टेबल पहुंचाई जा चुकी हैं।

अधिकारियों ने बच्चों को सौंपे आभार पत्र

मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए आभार पत्रों के वितरण की शुरुआत बलरामपुर में छात्राओं को पत्र देकर की गई थी। इसके बाद गोंडा में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बच्चों को पत्र दिए। श्रावस्ती में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी तथा बहराइच में जिलाधिकारी ने भी बच्चों को मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र सौंपे।

घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बनाने की पहल

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। स्टडी टेबल मिलने से बच्चों को पढ़ने के लिए व्यवस्थित जगह मिलेगी और उनमें अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की आदत विकसित करने में मदद मिलेगी।
अभियान की भावना है कि हर घर में पढ़ाई के लिए उचित जगह हो और हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले।