गोंडा के परसपुर में सपा नेता की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने राहुल अखिलेश को जहां नसीहत दी। वही मीडिया के एक सवाल के जवाब देंते हुए कहा कि पार्टी मुझे कतई मौका नहीं देगी। मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता।
गोंडा जिले के परसपुर में सपा नेता ओमप्रकाश हत्याकांड में पीड़ित परिवार से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मिले। उन्होंने आश्वासन दिया और आर्थिक मदद भी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश को नसीहत दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहां कि मैं किसी के बयान का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन यह सत्य है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।
गोंडा के परसपुर में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने मीडिया के एक-एक सवालों का जवाब दिया। हालांकि कुछ सवालों से बृजभूषण सिंह बचते नजर आए। जब उनसे कहा गया कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार अधिक दिन चलने वाली नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश भविष्यवाणी ना करें। राहुल गांधी के जूता सिलने के मामले पर बृजभूषण ने कहा कि देश की जनता के उन्हें एक बहुत अच्छा मौका दिया है। लीडर अपोजिशन का मौका मिला है। तो विपक्ष को चाहिए कि उस वो काम अच्छे से करे। अखिलेश यादव के केशव प्रसाद मौर्य को दिए गए ऑफर की सौ लाओ सरकार बनाओ, मानसून ऑफर बरकरार है। इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि ये नेता लोग हैं। हंसी मजाक किया करते हैं। ऐसा करते रहते हैं। जब उनसे कहा गया आपको भी गोवा का मुख्यमंत्री बनने का पहले ऑफर आया था। इस समय यूपी की राजनीति में बड़ा उथल पुथल चल रहा है। तो ऐसे में आपको मौका मिलेगा तो क्या करेंगे। इस पर पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि हमे ऐसे ही टहलते रहने दीजिए। हम इसी में बहुत प्रसन्न चल चल रहे हैं। लेकिन पार्टी मुझे कत्तई मौका नहीं देगी। यह मैं जानता हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मुंगेरी लाल का हसीन सपने देखने वाला नहीं हूँ। और न ही मैं मुंगेरी लाल का हसीन सपना देखता हूँ।
बजट को लेकर विपक्ष द्वारा किये जा रहे विरोध के सवाल पर जवाब देते हुए पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष को उम्मीद नहीं थी। हमें इतनी सीटें मिल जाएंगी। और न ही उन्हें यह उम्मीद थी कि देश की जनता उनको इतनी सीट दे रही है। देश की जनता ने उन्हें एक बहुत ही अच्छे पोजिशन में लाकर खड़ा किया। दो बार लीडर अपोजिशन नहीं बन पाई। तो अब जनता ने जो दायित्व दिया है। उसे अच्छे से निभावें। और जहां तक मैं देख रहा हूं। कि वो अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाह नहीं कर रहे हैं। बस एक चीज का केवल विरोध अब चाहे वह अच्छा हो तो विरोध या गलत हो तो विरोध अब यह कहा जा सकता है कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है कांग्रेस पार्टी के नेता या अपोजिशन के नेता उसको पूरा नहीं कर रहे हैं। रहा बजट का सवाल तो ये दुनिया जान रही है। कि मोदी गरीब के हितैषी हैं। मोदी किसान के हितैषी है। मोदी देश के हितैषी हैं। मोदी कोई गलत काम नहीं कर सकते।