गोंडा

Brijbhushan: जातीय जनगणना को लेकर बृजभूषण सिंह का बयान, कहा इसमें नए-नए विवाद पैदा होंगे, जानिए अखिलेश को लेकर ने क्या कहा?

Brijbhushan: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जातीय जनगणना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसमें नए-नए विवाद पैदा होते हैं। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर अखिलेश के बयान पर पूछे गए सवाल को लेकर जानिए बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?

2 min read
Jun 14, 2025
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI के वीडियो से स्क्रीनशॉट

Brijbhushan: गोंडा जिले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मीडिया के हर सवाल का जवाब बड़े ही बेबाकी के साथ दिया। जातिगत जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार 90 दिन के भीतर जातिगत जनगणना की बात कर रही है। इसमें नए-नए विवाद पैदा होते हैं।

Brijbhushan: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा जिले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के पीछे उद्देश्य क्या है। क्योंकि विपक्ष लगातार इसकी मांग करता चल रहा था। सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया। अभी जनगणना शुरू हुई है। इसमें नए-नए विवाद आ रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक नया विवाद पैदा हुआ है। उत्तर प्रदेश के अंदर कुर्मी समाज पिछड़ी जाति में आता है। यहां पर कुर्मी समाज का एक बड़ा वर्ग खेती से अपना संबंध रखते हैं। गुजरात के अंदर कुर्मी समाज अगड़े वर्ग में आता है। उड़ीसा और बंगाल में यह समाज एससी-एसटी का दर्जा मांग रहा है। यह नए-नए चैलेंज सरकार और समाज के सामने आ रहे हैं।

बृजभूषण ने कहा हमको लगता है एक नए तरह का विवाद पैदा होगा

बृजभूषण सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण का अवतरण "द्वापर में हुआ। वह यदुवंशी थे। अगर यदुवंशी है। तो भगवान श्री कृष्ण के और भगवान विष्णु के जो वंशज हैं वह पिछड़े में है। इसमें इतिहास पढ़ने की जरूरत नहीं है। इसलिए जातीय जनगणना से नए-नए विषय पैदा हो गए। नए-नए झगड़े पैदा होंगे। सरकार इसको किस तरीके से संभालती है। जातियों में जातियां एक नए प्रकार का विवाद हमको लगता है कि पैदा होगा।

पवन खेड़ा के बयान पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि इसके पीछे उनकी सोच क्या वह जाने, घटना बड़ी

विमान दुर्घटना को लेकर पवन खेड़ा का बयान कि यह ईश्वरीय कृत्य नहीं है। ऐसी घटना को रोका जा सकता था। मंत्रालय है सरकार है सुरक्षा को लेकर पैसा खर्च करती है। गृहमंत्री गए और चले आए। जवाब देही का वादा करना चाहिए। इस सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है लेकिन दुनिया की पहली घटना नहीं है। अब पवन खेड़ा किस आधार पर कहते हैं। इसके पीछे उनकी सोच क्या है वह जाने लेकिन घटना बड़ी है।

बृजभूषण बोले- अखिलेश यादव का जो काम है वह कर रहे हैं, उसमें दिक्कत किस बात की

अखिलेश यादव के मोदी के 11 साल पूरे होने पर 2025 की बात छोड़कर 2027 की बात कर रही है। इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव अपना काम कर रहे हैं। जो उनका काम है। वह कर रहे हैं। उसमें दिक्कत किस बात की है। वही बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह बचते नजर आए।

Published on:
14 Jun 2025 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर