गोंडा

Brijbhushan Singh: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के बृजभूषण, राहुल गांधी को लेकर किया ये दावा, इस बात की भी जांच होनी चाहिए

Brijbhushan Singh: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जांच की मांग पर कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए। वहीं राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया।

3 min read
Jun 02, 2025
इंटरव्यू के दौरान खींची गई तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का बयान है। एक प्रक्रिया के बारे में आया है। हमारी प्रक्रिया थोड़ा स्लो चल रही है। कांग्रेसियों का मन पहले से ही देश के खिलाफ है। वहीं राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते।

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लड़के के बयान पर भड़के उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि इनके बयान से सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान में दौड़ती है। जांच इस बात की भी होनी चाहिए कांग्रेस ने हिंदुस्तान का बंटवारा क्यों किया। मुसलमान को इस देश से एक तरीके से निकाला गया। अलग देश बनाया गया। जो समस्या दिखा करके काम किया था। उसका समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस के ऊपर क्या दबाव था कि देश के उन्होंने टुकड़े कर दिया।

1971 में सेना को क्यों वापस बुला लिया गया

बृजभूषण सिंह ने कहा कि अब जांच तो यह भी होना चाहिए कि नेहरू जी ने सेना को क्यों वापस बुला लिया। 19 71 में कौन सी स्थिति थी कि 92 हजार सैनिक बंदी बनाने के बाद हमने छोड़ दिया। जांच इस बात की होना चाहिए कि मुंबई में अटैक होता है। तो आपने क्या कार्रवाई की।

सेना ने बंकर में घुसकर ऑपरेशन किया, अजहर मसूद रो पड़ा


ऑपरेशन सिंदूर एक सफल ऑपरेशन था। कोई युद्ध होगा तो नुकसान होगा। दोनों पक्ष का होगा। यह भी सत्य है कि कोई इस युद्ध में जनहानि हमारी नहीं हुई। भारत की तुलना में कम से कम 10 और 90 का अंतर है। कितना बड़ा नुकसान पाकिस्तान का हुआ है। अजहर मसूद बंकर में घुसकर के हमारी सेना ने ऑपरेशन किया मसूद रो पड़ा। पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। यह चीज इनको नहीं दिख रही है। इनको केवल अपनी कमी दिखाई पड़ रही है। कमी क्यों देखना चाहते हैं। क्या पाकिस्तान को खुश करना चाहते हैं। उनके जो भी बयान आते हैं।

भारत को कमजोर दिखाने के लिए ऐसा बयान आता

भारत को कमजोर करने वाले ऐसा दिखाने का बयान आता है। पाकिस्तान का क्या नुकसान हुआ। इसका बयान क्यों नहीं देते। हमारा जहाज गिर गया। युद्ध होगा तो क्या जहाज नहीं गिरेगा। जिस राफेल की बात करते हैं। राफेल ना होता तब क्या होता। कितने मिसाइल अटैक उन्होंने किया। हमारी सेना ने विफल किया। अगर किसी शहर में गिर गया होता तो क्या होता? मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। यह गैर जिम्मेदाराना बयान है।

राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं हो सकते

तेलंगाना सीएम रेडी के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा राहुल गांधी इस देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। क्योंकि हर आदमी का एक विजन होता है। राहुल गांधी का रास्ता क्लियर ही नहीं है। वह कठपुतली हो गए हैं।

देश का बंटवारा किसके समय हुआ उस कांग्रेस से आप क्या उम्मीद करते

उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग पुराने कम्युनिस्ट के विचारधारा के उसकी भाषा बोलते हैं। जो पाकिस्तान को अच्छी लगे। वैसे राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री हो भी जाएं। तो देश का बंटवारा तो अब संभव नहीं है। अगर इनके हाथ में आ जाए तो पीओके (POK) बेच देंगे। बृजभूषण ने कहा पीओके दिया किसने? कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत किसने की। कांग्रेस ने देश का बंटवारा किसके समय में हुआ। उस कांग्रेस से आप क्या उम्मीद करते हैं। कि पीओके कांग्रेस लायेगी। POK भारतीय जनता पार्टी लायेगी। देखते रहिए पीओके के टुकड़े टुकड़े होने वाले हैं।

ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम देश भारत के पक्ष में हैं?

तुर्की में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और जनरल मुनीर के एक साथ बैठने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए तमाम मुस्लिम राष्ट्र हमारे साथ में हैं। आपको पता है कि मुस्लिम राष्ट्र जो है। ज्यादा से ज्यादा भारत के पक्ष में है। वही भारत द्वारा तुर्की के मदद किए जाने के सवाल पर कहा कि हमने भी तो एक लोगों की मदद की थी। तो हमारे भी पीठ में खंजर भोग दिया। तो इसके लिए हम क्या करें। हमने भी किसी की व्यक्तिगत रूप से मदद की थी। घर पर खाना पीना खिलाते थे। बड़ा इंतजाम किया। पीट में छुरा भोग दिया तो हम क्या करें।

Published on:
02 Jun 2025 07:25 am
Also Read
View All

अगली खबर