गोंडा

किसानों से ट्रैक्टर ठगी गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, पांच ट्रैक्टर बरामद… इनके जालसाजी का तरीका जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

यूपी की गोंडा जिले में ट्रैक्टर ठगी गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किया है। इनके ठगी का तरीका जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ बाराबंकी, मैनपुरी और मथुरा के रहने वाले हैं।

2 min read
Mar 16, 2026
पकड़े गए आरोपी गिरफ्तार करने वाली टीम बरामद ट्रैक्टर फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने किसानों के साथ ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी किसानों को डाउन पेमेंट देकर भरोसे में लेते थे। फिर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर किराये का लालच देते थे। बाद में ट्रैक्टर लेकर दूसरे जिलों में बेच देते थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं।

गोंडा जिले में किसानों के साथ ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। नवाबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले किसानों को डाउन पेमेंट देकर भरोसे में लेते थे। इसके बाद किसानों के नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस करा लेते थे। आरोपी किसानों से कहते थे कि ट्रैक्टर को किराये पर चलाया जाएगा। इसके बदले हर महीने करीब 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद उन्हें दूर-दराज के जिलों में ले जाकर अधिक कीमत पर बेच देते थे। जब तक किसानों को इसकी जानकारी होती। तब तक आरोपी ट्रैक्टर बेचकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार, कुछ के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने प्रतापगढ़ के रहने वाले कुलदीप सिंह मैनपुरी के रहने वाले सुभाष चंद्र यादव तथा मथुरा के राम जी शर्मा, बाराबंकी के रहने वाले संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके पास से पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं। बरामद ट्रैक्टरों में स्वराज और पावर टेक कंपनी के वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के कुछ सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। और उनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने किसानों को अपना शिकार बनाया और कितने ट्रैक्टर इसी तरह फाइनेंस कराकर बेचे गए। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पकड़े गए दो आरोपियों का अपराधिक इतिहास

इनमें मैनपुरी जिले के गांव जगतपुर खास रहने वाले सुभाष सिंह पुत्र लल्लू सिंह पुत्र लल्लू सिंह के खिलाफ बहराइच जिले के मुर्तिहा थाना मैं पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह के खिलाफ प्रयागराज और बहराइच जिले के मूर्तिहा थाने को मिलाकर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

इनको मिली सफलता

गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने किसानों से ट्रैक्टर ठगी गैंग को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विभव सिंह, उप निरीक्षक उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, अतुल सिंह, अखिलेश यादव तथा अभिषेक प्रथम शामिल रहे।

Published on:
16 Mar 2026 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर