गोंडा

Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, जाने आपके शहर में क्या है आज का भाव

Gold rate सहालग का मौसम आते रेट में प्रतिदिन कुछ ना कुछ चढ़ाव उतार देखा जा रहा है। गोंडा के सराफा मार्केट की बात करें तो 22 कैरेट सोने की 1 ग्राम का दाम आज 4508 रुपए है। जबकि 24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का दाम 4899 है। जबकि गुरुवार को 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 4537 रुपए था। इस तरह शुक्रवार को ₹29 रुपए प्रति ग्राम गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम में 29 की गिरावट आई है।

2 min read
Jan 28, 2022

Gold rate पिछले 5 दिनों का तुलनात्मक अध्ययन

सर्राफा बाजार के कारीगरों की बात करें तो अधिकतर आभूषण 22 कैरेट के ही बनाए जाते हैं। इसके बाद निर्माता इसका चार्ज हुआ जीएसटी जोड़ कर बाजार में आभूषण बेचे जाते हैं। पिछले 5 दिनों की बात करें हम तो सोने के रेट में मामूली चढ़ा उतार देखा गया है। यहां के सर्राफा बाजारों में खासतौर से शादी विवाह आभूषणों की बिक्री जायदा होती है। हम पिछले 5 दिनों की बात करें तो 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 27 जनवरी को 4537 रुपए था जबकि 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 4903 था। इसी तरह प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 36296 था जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 39724 था। जबकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 4596 था। तथा 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 4962 रुपए था। अब हम 08 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो इस दिन ₹36768 तथा 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम ₹39696 था। अब 25 जनवरी को देखा जाए तो 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 4564 रुपए था। जबकि 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 49 तो ₹30 था। इसी तरह 22 कैरेट 8 ग्राम सोने का दाम 36512 जबकि 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का दाम 39440 रुपए था। जबकि 24 जनवरी को 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 4564 रुपए था इस दिन सोने के भाव प्रति 1 ग्राम ₹17 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह 22 कैरेट प्रति 8 ग्राम ₹36512 जबकि 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 8 ग्राम 39440 स्थिर रहा। जनपद की बात करें तो यहां पर जनपद के कुछ बड़े बाजारों में सोने की बिक्री काफी होती है इसमें गोंडा शहर नवाबगंज कर्नलगंज व खरगूपुर विशेष रूप से शामिल है।

Published on:
28 Jan 2022 12:37 pm
Also Read
View All