Gonda: खेत खलिहान से लेकर शहर की गलियों तक छुट्टा जानवरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बैंक से अपने काम निपटा कर घर जा रही युवती को सामने से आ रहे सांड ने दौड़ा कर पटक दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बीच शहर में हुआ।
Gonda News: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के एचडीएफसी बैंक के सामने महिला पहुंची ही थी। सामने से आ रहे सांड ने उसे दौड़ा लिया। वह अपनी जान बचाकर भागी तो लेकिन तब तक सांड ने उसके ऊपर अटैक कर दिया। सड़क पर ही उठा कर पटक दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवती को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Gonda News: गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पैड़ी अजब की रहने वाली स्वाति सिंह इंडियन बैंक में इंश्योरेंस का काम करती है। वह ऑफिस से निकलने के बाद शहर में कुछ सामान की खरीदारी करने के बाद अपने घर के लिए रात्रि करीब 10 बजे के आसपास पैदल जा रही थी।एचडीएफसी बैंक के पास एक छुट्टा जानवर ने अचानक उन्हें दौड़ाकर पटक दिया। सड़क पर गिरने से स्वाति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रात अधिक हो जाने के कारण पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए युवती के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
छुट्टा जानवरों को गौ आश्रय केंद्र भेजने के लिए तमाम अभियान चलाए गए। लेकिन ना तो गांव में किसानों को इससे निजात मिली। ना ही शहर को इसे मुक्त किया जा सका। सारे अभियान कागजों में खानापूर्ति बनकर रह गए। इन छुट्टा जानवरों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर से लेकर हाइवे तक इन जानवरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह हाल तब है। जब लगातार इसकी समीक्षा हो रही है। और जिम्मेदार अधिकारी इनका गौ आश्रय केंद्र में भेजने का लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन परिणाम हमेशा शून्य रहता है।
इस संबंध में नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों ने सूचना दे दी गई है। कि छुट्टा जानवर के पटकने से स्वाति सिंह नाम की महिला की मौत हो गई है। तत्काल शव को कब्जे में लेकर के पंचायत नामा कराकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया था। सुबह पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन मौके पर मौजूद रहे।